ECI: भारत निर्वाचन आयोग की 12 सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची रांची

CEC राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम चुनावी प्रक्रिया की करेगी समीक्षा

ECI: भारत निर्वाचन आयोग की 12 सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची रांची
एयरपोर्ट पर ECI की टीम.

राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ चुनाव आयोग की टीम सोमवार को शाम पांच बजे से बैठक करेगी. शाम की मीटिंग से पहले दोपहर के दो बजे आयोग की टीम इन्फोर्समेंट एजेंसियों से जुड़े 21 विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी. फिर आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल ऑफिसर के साथ दोपहर 3.30 बजे बैठक करेगी.

रांची: भारत निर्वाचन आयोग की 12 सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के नेतृत्व में यह टीम चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा करेगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु, तीन सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर संजय कुमार और उनके सपोर्ट के लिए पांच पदाधिकारी अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक समेत कुल 12 सदस्यीय टीम रांची पहुंची है. राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ चुनाव आयोग की टीम सोमवार को शाम पांच बजे से बैठक करेगी. 

शाम की मीटिंग से पहले दोपहर के दो बजे आयोग की टीम इन्फोर्समेंट एजेंसियों से जुड़े 21 विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी. फिर आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल ऑफिसर के साथ दोपहर 3.30 बजे बैठक करेगी. 24 सितंबर को चुनाव आयोग की टीम जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी प्रमंडलीय आयुक्त और जिले के एसपी और डीसी के साथ बैठक करेगी. यह बैठक सुबह के नौ से शुरू होकर दोपहर के दो बजे तक होगी. बता दें कि रांची पहुंचने पर निर्वाचन आयोग झारखंड के CEO के. रवि कुमार ने आयोग की टीम का स्वागत किया. इस दौरान झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे.

 

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार