समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने फहराया तिरंगा
जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
रांची समाहरणालय परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने ध्वजारोहण किया। वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, उप विकास आयुक्त, सौरभ कुमार भुवनिया समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजुनाथ भजन्त्री ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने वीर शहीदों के कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए और इस देश के उत्थान के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए.
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
