रघुवर दास पर पेसा कानून को लेकर कांग्रेस का तीखा हमला
भाजपा आदिवासियों को कर रही गुमराह: राकेश सिन्हा
रघुवर दास के पेसा कानून पर दिये गये बयानों पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि सत्ता से अपदस्थ होने के बाद पूरी भाजपा अब आदिवासी समाज को गुमराह करने और उनका राजनीतिक लाभ उठाने में लग चुकी है। उन्होनें कहा कि वोट चोरी कर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार वन अधिकार कानून को ताकर में रखकर आदिवासियों की जमीन अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर दिया।
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पेसा कानून पर दिये गये बयानों पर तीखा हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि सत्ता से अपदस्थ होने के बाद पूरी भाजपा अब आदिवासी समाज को गुमराह करने और उनका राजनीतिक लाभ उठाने में लग चुकी है। सिन्हा ने कहा कि 2014 से 2019 की बात रघुवर दास तो कर रहे हैं लेकिन उन्होंने उस वक्त पेशा कानून पर निर्णय क्यों नहीं लिया। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि यदि भाजपा को आदिवासी समाज इतनी ही चिंता थी तो रघुवर दास जी बतायें अपने शासनकाल में सीएनटी/एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव क्यू तैयार कर राजभवन को भेजा।
उन्होंने कहा कि जब सरना धर्म कोड हमने विधानसभा से पारित करने का काम किया तो आज तक 09 सांसद भाजपा के जिसमें दो मंत्री सरना धर्म कार्ड केन्द्र सरकार से पास क्यों नहीं कराया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य आदिवासी स्वशासन नहीं बल्कि भ्रम फैलाकर सत्ता प्राप्त करना है। भाजपा वही पार्टी है जो कभी आदिवासियों को ईसाई बताकर उनकी नागरिकता और अधिकारों पर सवाल उठाती रही है। अब पैसा का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। महागठबंधन की सरकार पैसा नियमावली को लेकर गंभीर है और प्रक्रिया भी अंतिम चरण पर है।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

