कांग्रेस का नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम झारखंड में लॉन्च

पूरा दिसंबर महीने चलेगा प्रवक्ता चयन का टैलेंट हंट

कांग्रेस का नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम झारखंड में लॉन्च

झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। यह प्रक्रिया दिसंबर तक चलेगी, जिसमें योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन सात जोन से किया जाएगा।

रांची: झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि प्रवक्ताओं के चयन के लिए 'नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम पूरे देश में चलाया जा रहा है और झारखंड में इसकी शुरुआत आज से हो गई है। यह प्रक्रिया पूरा दिसंबर तक चलेगी। इस अवसर पर टैलेंट हंट से जुड़ा पोस्टर भी जारी किया गया।

झारखंड को 7 जोन में बांटा गया

कांग्रेस ने नए प्रवक्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए पूरे झारखंड को 7 जोन में विभाजित किया है। पहला जोन में पलामू, दूसरा में कोल्हान, तीसरा में देवघर, चौथा जोन में दुमका और जामताड़ा, पांचवां में साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़, छठा में रामगढ़, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, जबकि आठवें जोन में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और दक्षिणी छोटानागपुर समेत अन्य जिले शामिल हैं।

कौन कर पाएगा आवेदन?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि इस पूरी चयन प्रक्रिया में कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा, वैचारिक प्रतिबद्धता, राजनीतिक जागरूकता, तेज और स्पष्ट प्रतिक्रिया क्षमता, शुद्ध भाषा और बेहतर संचार कौशल, इतिहास का अच्छा ज्ञान, मीडिया में सहज उपस्थिति, तथ्यों के साथ जनता तक बात रखने की क्षमता रखने वालों का चुनाव क्षेत्रीय एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। संगठन सृजन के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत इस सांगठनिक प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: डूरंड कप 2026: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उद्घाटन समारोह का मिला निमंत्रण

प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी

कार्यक्रम के पूर्वी क्षेत्र (ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल) के प्रभारी और एआईसीसी प्रवक्ता अतुल लोधे पाटिल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं की खोज करना है जो संविधान, प्रस्तावना, संस्कृति और राजनीति की समझ रखते हों। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रतिभाशाली लोगों को जोड़ने के लिए यह एक स्वतंत्र मंच है,जहां प्रवेश के लिए किसी नेता की सिफारिश जरूरी नहीं है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एनजीओ, सिविल सोसाइटी और मीडिया जगत के लोग भी इससे जुड़े रहेंगे। संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, कमल ठाकुर और गजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: SRFTI कोलकाता के तकनीकी सहयोग से झारखंड में जल्द शुरू होंगे शॉर्ट-टर्म फ़िल्म कोर्सेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर