कुजू क्षेत्र में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने पर बल

डीजीएमएस अधिकारियों ने दिया सुरक्षा मानकों का मार्गदर्शन

कुजू क्षेत्र में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने पर बल
(सीसीएल खान सुरक्षा बैठक)

सीसीएल के कुजू क्षेत्र में महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीजीएमएस अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में "सेफ्टी क्यूब" व "नो-गो जोन" जैसी अवधारणाओं के तहत शून्य दुर्घटना (Zero Harm) का लक्ष्य हासिल करने पर विस्तृत रणनीति बनी।

कुजू: सीसीएल के कुजू क्षेत्र में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति (Tripartite Mines Safety Committee) की बैठक सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में खान सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया तथा सुरक्षित, सतत एवं दुर्घटनामुक्त कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में महानिदेशालय खान सुरक्षा (DGMS) के अजीत कुमार, डीएमएस (माइनिंग), परवेज आलम, डीडीएमएस (माइनिंग), संकेत तोशनीवाल, डीडीएमएस (मैकेनिकल) तथा शेख मिन्हाजुद्दीन, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त बिनोद कुमार, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव), सीसीएल मुख्यालय, रांची, सी.बी. प्रसाद, आईएसओ, सीसीएल मुख्यालय, रांची तथा राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक, कुजू क्षेत्र भी उपस्थित रहे। बैठक में जेसीएससी सदस्य निर्गुण महतो सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सक्रिय एवं रचनात्मक सहभागिता निभाई। 

श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा कार्यस्थलों की सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों के सतत सुधार तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सुझाव सदन के समक्ष रखे गए। उनके सुझावों एवं अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा खान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण माना गया। बैठक ने यह पुनः स्थापित किया कि सुरक्षित खनन सुनिश्चित करने में प्रबंधन एवं श्रमिक संगठनों की सहभागिता समान रूप से महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का शुभारंभ डीजीएमएस गीत एवं सीआईएल कॉर्पोरेट गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं पुस्तक भेंट कर आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।

राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक, कुजू क्षेत्र को बैठक का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके उपरांत कुजू क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, उपलब्धियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सुरक्षा अभियानों तथा विभिन्न परियोजनाओं में संचालित सुरक्षा पहलों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल ने किया पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों, सुझावों एवं जिज्ञासाओं पर संबंधित परियोजना पदाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही पिछली त्रिपक्षीय बैठक में दिए गए सुझावों पर की गई अनुपालन कार्रवाई (Action Taken Report) की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड Weather Update: चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

अपने संबोधन में बिनोद कुमार, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव), सीसीएल मुख्यालय ने “सेफ्टी क्यूब” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षा केवल नियमों के अनुपालन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे दैनिक कार्य व्यवहार एवं संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी स्तरों पर सुरक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं व्यक्तिगत उत्तरदायित्व विकसित करने पर बल दिया।

डीजीएमएस अधिकारियों ने भी खान सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किए। अजीत कुमार, डीएमएस (माइनिंग) ने विशेष रूप से “नो-गो जोन” की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए संवेदनशील एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के कठोर अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान एवं प्रभावी नियंत्रण ही दुर्घटनाओं की रोकथाम का आधार है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक, कुजू क्षेत्र ने बैठक में हुई चर्चाओं का सार प्रस्तुत करते हुए कहा कि खान सुरक्षा केवल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक की सामूहिक जवाबदेही है। उन्होंने सभी हितधारकों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शून्य दुर्घटना एवं शून्य क्षति (Zero Harm) के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत राष्ट्रगान के साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार