बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर आरोप: कानून तोड़कर अफसरों का भविष्य बिगाड़ रही झारखंड सरकार
यूपीएससी प्रमोशन मीटिंग रद्द होने से अफसरों का भविष्य अधर में: मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर पुलिस अफसरों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यूपीएससी की प्रोन्नति बैठक डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर विवाद के कारण रद्द हुई, जिससे कई योग्य अफसरों की आईपीएस पदोन्नति अटक गई.
रांची: बाबूलाल मरांडीमरांडी ने कहा कि समाचारों से पता चला है कि झारखंड पुलिस सेवा के अफ़सरों की आईपीएस में प्रोन्नति के लिये आयोजित यूपीएससी की बैठक इसलिये रद्द हो गई क्योंकि रिटायरमेंट के बाद भी अवैध एवं ग़ैरक़ानूनी रूप से डीजीपी के पद पर काम कर रहे अनुराग गुप्ता को उस बैठक में शामिल रखने से यूपीएससी से मना कर दिया.
इस वजह से राज्य के जिन योग्य पुलिस अफ़सरों को तत्काल आईपीएस बनने का अवसर मिलता वो अनिश्चित काल के लिये टल गया है. जबकि ऐसे प्रोन्नति पाने वाले अफ़सरों के लिये उनके कैरियर में यह तरक़्क़ी एक-एक दिन के लिये महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निजी स्वार्थ पूर्ति, भ्रष्टाचार एवं ग़लत कार्यों के लिये ग़लत एवं ग़ैर कानूनी काम करके तुरंत आईपीएस में प्रोन्नति पाने के योग्य झारखंड के होनहार पुलिस अधिकारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करे और क़ानून के मुताबिक़ काम करे.

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

