झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 20 को बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी
झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची: झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार इन स्थानों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली रही। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जमशेदपुर में 31.4 डिग्री, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 31.4, चाईबासा में 31.2 डिग्री, खूंटी में 28.1, लोहरदगा में 27.6 डिग्री और गढ़वा में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
