130वां संविधान संशोधन भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध ऐतिहासिक कदम: अजय साह
जेल से सरकार चलाने की परंपरा अब होगी समाप्त: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि 130वां संविधान संशोधन संवैधानिक नैतिकता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने जेएमएम पर असंवैधानिक समझ का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जेल से सरकार चलाने की परंपरा समाप्त होगी। मोदी सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है।
रांची: जेएमएम की हालिया प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जेएमएम संवैधानिक प्रक्रिया का विरोध कर रही है। अजय साह ने स्पष्ट किया कि 130वां संविधान संशोधन विधेयक, जिसे संसदीय प्रक्रिया के तहत संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया है, पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करता है। उन्होंने कहा कि इसे असंवैधानिक कहना हास्यास्पद है और जेएमएम नेताओं की संवैधानिक समझ पर प्रश्न खड़ा करता है।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक क़ानून संवैधानिक नैतिकता के आधार पर बनाया जा रहा है, जो संविधान निर्माताओं की सोच और दृष्टि के अनुरूप है। अजय साह ने कहा कि जिस नैतिक राजनीति की नींव पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने रखी थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आगे बढ़ा रही है।


अजय साह ने दोहराया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने, शासन में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

