Ranchi News: झारखंड स्थापना दिवस समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एक हजार जवानों की तैनाती
पूरे शहर की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी, कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग
15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर रांची में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्य समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा, ड्रोन निगरानी और एक हजार जवानों की तैनाती की गई है।
रांची: मोरहाबादी में 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए रांची में तीन आईपीएस, छह डीएसपी सहित कई अधिकारियों की तैनाती की गई है।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने गुरुवार को बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया जा रहा है। वैसे तो मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर बाद होना है, लेकिन सुरक्षा को लेकर सुबह 6 बजे से ही जवान मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर शहर भर में एक हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा में तीन आईपीएस, छह डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर और 80 दरोगा को भी लगाया जा रहा है। मोरहाबादी स्थित मुख्य आयोजन स्थल की सुरक्षा तीन लेयर में होगी। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, जैप, एटीएस और झारखंड जगुआर की टीम को भी तैनात किया जाएगा। सुरक्षा में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो, इसे देखते हुए पूरे शहर की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। समारोह स्थल पर जाने वाले हर वाहनों को चेकिंग के बाद ही स्थल तक जाने दिया जाएगा।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

