नेमरा में हजारों लोगों ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात
राज्य सरकार गुरुजी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए करेगी निरंतर प्रयास
हज़ारों लोगों ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल थे. श्रद्धांजलि सभा के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गुरुजी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम करेगी.
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज अपने पैतृक गांव नेमरा में स्मृति शेष- दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता दिनभर लगा रहा. पूरे राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलने पहुंचे. ग्रामीण, किसान, महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, त्याग तथा जनसेवा के अमूल्य योगदान को याद किया.
मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं, समाधान का दिया भरोसा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न केवल लोगों की सांत्वना स्वीकार की, बल्कि उनसे विस्तार से संवाद भी किया. उन्होंने ग्रामीणों और प्रतिनिधियों की समस्याओं ,स्थानीय विकास कार्यों से जुड़ी जरूरतों और शासन- प्रशासन से संबंधित मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई हेतु निदेशित किया. मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि आम लोगों की हर जायज़ समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों और आम नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि गुरुजी की विचारधारा के अनुरूप जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.
गुरुजी के दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


