Ramgarh News: पीएम श्री स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक, शिक्षा सुधार पर चर्चा

स्कूल की गरिमा बनाए रखने पर दिया गया जोर

Ramgarh News: पीएम श्री स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक, शिक्षा सुधार पर चर्चा

गोला स्थित बरियातू के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृपा सिंधु महतो ने की। इस दौरान शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और विद्यालय के विकास पर चर्चा हुई।

रामगढ़: शनिवार को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरियातू में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृपा सिंधु महतो ने की। बैठक में शिक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास करने वाले लोगों की निंदा की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार महतो ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के संयुक्त प्रयास से ही विद्यालय का समग्र विकास संभव है।

बैठक में अध्यक्ष कृपा सिंधु महतो, समाजसेवी सुनील चक्रवर्ती, पंचायत समिति सदस्य देवब्रत सोनी, बासुदेव प्रसाद, मनोज महतो सहित कई लोग उपस्थित थे। शिक्षकों में रूपनाथ महतो, लालमोहन बेदिया, अजय कुमार मिश्रा, गंदौरी राम, दीप्ति रानी, टेरेसा पुष्पिका टोप्पो, सिलबिना लकड़ा, मनोज कुमार, सुधीर चौधरी, श्याम कुमारी, सरस्वती नायक, प्रदीप कुमार, नरेश भगत, रीता करमाली, उषा रंजन कुमार, बालेश्वर प्रसाद सिन्हा, आदित्य कुमार एवं अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Koderma News: कुएं से महिला का शव बरामद, पति ने हत्या का आरोप लगाया Koderma News: कुएं से महिला का शव बरामद, पति ने हत्या का आरोप लगाया
Koderma News: हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा को लेकर लगा कैंप 
Koderma News: आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत महिलाओं को वाहन सौंपा गया
Koderma News: अनुकम्पा, पेंशन एवं स्थापना समिति की बैठक में 105 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि 
Koderma News: पोषण पखवाड़ा की शुरुआत, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC और BJP के घोषणापत्र में क्या अंतर? जानिए किसने क्या वादे किए
खौफनाक वारदात: खेल रही थी बच्ची, मजदूर ने बनाया शिकार, चुप कराने के लिए दिए 150 रुपये, जानिए पूरा मामला
विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम, होमियोपैथ चिकित्सकों ने हैनीमैन को किया याद
AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद