झारखंड में 12 सीटों पर एनडीए का कब्जा, दो महागठबंधन की झोली में
On
-
2014 के लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा था, 2 पर झामुमो ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 में एक पर झामुमो व एक कांग्रेस जीती
रांची: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। भाजपा- आजसू गठबंधन ने अपने 2014 के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुये 12 सीटों पर बाजी मारी है। इस बार बड़ा उलटफेर यही है, कि भाजपा ने झामुमो के गढ़ संताल में अपनी दस्तक दे दी है, वो भी झामुमो के कद्दावर आदिवासी नेता शिबू सोरेन को पटखनी देकर। इसके अलावे गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, रांची, पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग, सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका व गोड्डा में जीत का परचम लहरा दिया है। जबकि सिंहभूम में कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ से सीट छीन ली है। राजमहल सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू को झामुमो उम्मीद्वार विजय हांसदा ने लगातार दूसरी बार मात दे दी है। दो केंद्रीय मंत्री, जयंत सिन्हा व सुदर्शन भगत को एक बार फिर जीत मिली है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज सुबोधकांत सहाय रांची सीट पर हार गये हैं। धनबाद में कांग्रेस के टिकट पर कीर्ति आजाद कोई कमाल नहीं कर पाए।
-
– चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के मनोज यादव को हराया।
-
– धनबाद से भाजपा पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस के कीर्ति आजाद को हराया ।
-
– दुमका से भाजपा के सुनील सोरेन ने झामुमो के शिबू सोरेन को हराया।
-
– गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो प्रत्याशी जगन्नाथ महतो को हराया।
-
– गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे ने झाविमो के प्रदीप यादव को हराया।
-
– हजारीबाग सेे भाजपा के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल साहू को हराया।
-
– जमशेदपुर सीट से भाजपा के विद्युतवरण महतो ने झाविमो के चंपई सोरेन को हराया ।
-
– खूंटी सीट से भाजपा के अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को हराया।
-
– कोडरमा सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने झाविमो के बाबूलाल मरांडी को हराया।
-
– लोहरदगा सीट से कांग्रेस के सुखदेव भगत ने भाजपा के सुदर्शन भगत को हराया।
-
– पलामू सीट से भाजपा के विष्णुदयाल राम ने राजद के घूरन राम को हराया।
-
– राजमहल सीट से झामुमो के विजय हांसदा ने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को हराया।
-
– रांची से भाजपा के संजय सेठ ने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को हराया।
-
– सिंहभूम सीट से कांग्रेस की गीता कोड़ा ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को हराया।
[URIS id=8357]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







