Spiritual News: आयो सांवरियो सरकार लीले पर चढ़कर ......

श्याम शरण में आजा रे के 41वें अरदास महोत्सव में जमकर उड़े अबीर गुलाल

Spiritual News: आयो सांवरियो सरकार लीले पर चढ़कर ......
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि जो श्याम बाबा से प्रेम करता है वह महान होता है और हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के प्रति श्रृद्धालु भक्तों का भक्ति में शक्ति के रूप में शक्ति के रूप में सामने आ रहा है।

कोडरमा: श्याम शरण में आजा रे के तत्वाधान में शिव वाटिका में 41वॉ अरदास महोत्सव भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। वही विभिन्न देवी देवताओं का भी दरबार आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा। अरदास कीर्तन में ज्योत में लम्बी लाइन लगी रही। पूजा अर्चना पंडित आचार्य अनिल मिश्रा ने कराई, यजमान के रूप में ममता नरेंद्र सिंह शामिल हुए।

भजन कार्यक्रम की शुरुआत मनोज लढ्ढा ने गणेश वंदना के साथ शुरूआत की। सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सुप्रसिद्ध गायक रवि दाहिमा ने सेवा में तेरी सांवरे जीवन गुजार दे........ राकेश राजपूत ने विश्वास है तो सहारा मिलेगा वहीं साथ है ये इशारा मिलेगा....... सुमन सिंघानिया ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है ......तथा कोलकाता से आऐ पंकज मिश्रा ने पलके ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे......, आओ सांवरिया सरकार लीले पर चढ़कर...... सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी तारों न तारों ये मर्जी तुम्हारी....... तथा बाबा की नगरी में हो रहे हो चंदन केसर को छिड़काव......जैसे भजनों पर खूब अबीर गुलाल केसर चंदन का तिलक लगाए गए।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि जो श्याम बाबा से प्रेम करता है वह महान होता है और हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के प्रति श्रृद्धालु भक्तों का भक्ति में शक्ति के रूप में शक्ति के रूप में सामने आ रहा है। मौके पर श्याम चरण में आ जा रे के पप्पू सिंह, संजय अग्रवाल, संजय नरेड़ी, दीपेश जेठवा, विवेक सहल, संजय शारदा, संतोष लढ्ढा,संजु पिलानिया, अरविन्द चौधरी, चन्द्रशेखर जोशी, विपुल चौधरी, आर्यन हर्षराज, ऋषभ सिंह, सौरभ सिंह, प्रियांशु, रवि कुमार,रणधीर कपसीमें, नितेश बरविघहिया, विकाश बैसाखियर,अविनाश सेठ, मनोज सिंह, गिरधारी सोमानी, रंजन सिंह ,अरुण सिंह, उमेश जोशी, राजेन्द्र वर्मा,मनोज जोशी, पीयूष सहल, राजु आज़मानी, संजय सूद, नरेंद्र सिंह, संजय शर्मा,यश बंसल, यश दाहिमा, बिनोद सोनी, बिकास बैसखियार, संतोष सिन्हा, नितिन मिश्रा, अजय शर्मा, अविनाश कपसिमे, पवन सिंह, उमंग कंदोई, अनुराग हिसारियां, अनिमेष आनंद, मनीष अग्रवाल, शिल्पी सिंह, मंजू देवी, ब्यूटी सिंह, सीमा सहल, संगीता जेठवा, मधु सिंह, डॉ अभिलाषा गुप्ता, शालिनी दाहिमा, प्रियंका ओझा, अर्चना सहल,सुजाता जोशी, सोनी जायसवाल, पुनम सेठ आदि सैकड़ो भक्ति उपस्थित हुए।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट