Koderma News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साइबर अपराध और सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने दिए सुरक्षा टिप्स

Koderma News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साइबर अपराध और सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित
(कस्तूरबा विद्यालय कार्यशाला)

सतगावां के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं को डायल 112 और बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी गई।

सतगावां: पोखरडीहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कानून सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना था। 

वहीं कार्यशाला के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम अवेयरनेस के तहत डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने के तरीके बताए गए। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर डायल 112  के उपयोग और महत्व से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन एक्ट 2015 बाल न्याय अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ हीं थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षात्मक कानूनों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। 

डायल 112 जैसी सेवाएँ आपात समय में सुरक्षा का मजबूत कवच हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह, विद्यालय वार्डन प्रतीक्षा मिंज, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं  बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यशाला के अंत में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं और सवालों के उत्तर भी प्राप्त किए। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं का आत्मविश्वास और सुरक्षा बोध बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार