सार्वजनिक काली मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, दिनेश मिश्रा बने अध्यक्ष

विधापति अस्थाना विजय कांत पंडित समेत कई खास लोग हुए शामिल

सार्वजनिक काली मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, दिनेश मिश्रा बने अध्यक्ष
सार्वजनिक काली मंदिर समिति की बैठक की तस्वीर

बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश मिश्रा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुभाष प्रसाद को उपाध्यक्ष, गोपी कृष्ण अग्रवाल को सचिव, चन्द्रशेखर जोशी को सह सचिव, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष तथा विक्की सोनकर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

कोडरमा: रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सार्वजनिक काली मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार ने की। 20 अक्टूबर को काली पूजा की तैयारी को लेकर आयोजित इस बैठक में पूजा आयोजन की रूपरेखा,  मंदिर परिसर की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश मिश्रा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुभाष प्रसाद को उपाध्यक्ष, गोपी कृष्ण अग्रवाल को सचिव, चन्द्रशेखर जोशी को सह सचिव, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष तथा विक्की सोनकर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष की काली पूजा भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगी।

बैठक में पूजा पंडाल की सजावट, प्रकाश व्यवस्था, भजन संध्या कार्यक्रमों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने पूजा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं रेलवे प्रबंधन से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर समिति के पंडित विजय कान्त उपाध्याय, धन्नजय उपाध्याय, विद्यापति अस्थाना, अभय सिंह, देवेन्द्र सिंह रंजीत यादव अधिवक्ता, शैलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, विक्की दत्ता, अरविन्द चौधरी, प्रदीप कंन्दोई, राजीव सिन्हा, गुंजन सिंह, प्रभात तर्वे, सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: एनजीटी रोक के बाद भी नदियों से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू उठाव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार