Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में मातृ दिवस व टैगोर जयंती मनाई गई
बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीवंत किया टैगोर दर्शन और मातृ प्रेम
मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती और मातृ दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से टैगोर के दर्शन और मातृ शक्ति को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने माँ को प्रथम गुरु बताते हुए बच्चों को नैतिक मूल्यों और गुरुदेव के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कोडरमा: डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में शनिवार को मातृ दिवस एवं महान साहित्यकार, शिक्षाविद, दार्शनिक तथा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक वातावरण से गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यार्थियों ने गुरुदेव के जीवन, साहित्य, शिक्षा दर्शन तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने टैगोर जी की रचनाओं एवं विचारों के माध्यम से शिक्षा, मानवता और संस्कृति का संदेश दिया।


विद्यालय प्रशासक आर. पी. पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय के प्राचार्य ए. के. पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मातृ दिवस हमें अपनी माँ के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, वहीं गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती हमें शिक्षा, साहित्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण राकेश रोशन, प्रीति चौधरी, अंजलि, रिया, आर्ची, निशा, सिमरन, अलख सिंह, संजीत शर्मा, प्रिंस, आशीष एवं राजन मेहता उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा विद्यार्थियों को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


