Koderma News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेतरोन व गोहाल में चलाया अभियान, 13 अगस्त तिरंगा यात्रा का आह्वा
जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने जताई प्रतिबद्धता
कोडरमा के परसाबाद मंडल में 13 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान के नेतृत्व में तेतरोन व गोहाल पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की पेयजल समस्या का तुरंत समाधान कराते हुए चापाकल दुरुस्त कराया गया और अन्य समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
कोडरमा: भाजपा परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन पासवन के नेतृत्व में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा सफल बनाने पर जोर दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में 13 अगस्त को यात्रा निकालने एवं प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लगाने को लेकर प्रचार प्रसार करते हुए शुक्रवार को तेतरोन एवं गोहाल पंचायत के विभिन्न गांव में कार्यकर्ता एवं आम जनता से संपर्क कर सफल बनाने एवं तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया गया।
तथा घर-घर पर तिरंगा लगने हेतु जागरूकता चलाई गई। इसी क्रम में तेतरोन पंचायत के ग्राम केंदुआटांड के ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें पांडू से केंदुआटांड़ तक रोड, बिजली की समस्या, चापाकल मरम्मत, छठ घाट आने-जाने एवं स्कूल तक जाने का रास्ता की समस्या रखी गई।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









