Koderma News: चोरों का कहर, एक ही रात में चार घरों से जेवरात और नकदी चोरी

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Koderma News: चोरों का कहर, एक ही रात में चार घरों से जेवरात और नकदी चोरी
तिलैया थाना (file photo)

घटना की सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के झलपो मोहल्ले में बीती रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी सुबह उस समय हुई जब एक घर के लोग नींद से जागे और देखा कि कमरे में रखा बक्सा टूटा पड़ा है और सामान बिखरा हुआ है।

जांच करने पर पता चला कि बक्से से सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी गायब है। एक घर में चोरी की सूचना फैलते ही आसपास के लोग भी सतर्क हो गए और अपने-अपने घरों की जांच शुरू की। इस दौरान तीन और घरों में चोरी की पुष्टि हुई।

यह पूरी घटना एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। चिंता की बात यह है कि पिछले एक महीने में जिले में एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले चोर खाली मकानों को निशाना बनाते थे, लेकिन अब वे लोगों की मौजूदगी में भी चोरी करने से नहीं डर रहे।

घटना की सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश