Koderma News: आपूर्ति पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, प्रखंड प्रमुख समेत कई कर्मी रहे उपस्थित
अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कोडरमा: जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्णेंदु ने उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई, दवा की उपलब्धता, रोगियों को दी जा रही सेवाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के क्रम में डीएसओ ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था को काफी सराहना की। वहीं उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोनिका मिश्रा से बात कर अस्पताल में और सुधार लाने की बात कही। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मौके पर मौजूद मरीजों और परिजनों से भी डीएसओ ने बातचीत कर समस्याओं की स्थिति की जानकारी ली।
इसके पूर्व डीएसओ ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान भोजन समेत विद्यालय के पठन-पाठन की जानकारी ली उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों की संख्या कम है। इस दौरान श्री पीएम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने नामांकन पंजी उपस्थिति पंजी स्टॉक पंजी कैश बुक आदि की जांच की साथी विद्यालय की छात्राओं से विद्यालय के संचालक व पठन-पाठन के बारे में भी जानकारी लिए। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, डॉक्टर मोनिका मिश्रा, चितरंजन कुमार समेत कई कर्मी उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

