Koderma News: चोरी हुई टोटो बरामद, पुलिस ने किये तीन आरोपी गिरफ्तार
वैशाली प्रेस गली से टोटो की हुई थी चोरी
तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चोरी की गई ब्लू रंग की टोटो को बरामद किया गया. इस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या 226/24 धारा 303 (2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
कोडरमा: चोरी गयी टोटो को बरामद करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कोडरमा को सूचना प्राप्त हुई कि तिलैया थानान्तर्गत अज्ञात चोरो के द्वारा रात्रि में वैशाली प्रेस गली से टोटो चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उराँव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया.
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चोरी की गई ब्लू रंग की टोटो को बरामद किया गया. इस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या 226/24 धारा 303 (2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है. उक्त घटना में गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कुमार (25 वर्ष), जितेन्द्र कुमार (19 वर्ष), पंकज कुमार (23 वर्ष) के नाम है.
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

