Koderma News: सदर अस्पताल की चारदीवारी गिरी, गुणवत्ता की खुली पोल

आधा दर्जन चार चक्का व एक दर्जन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

Koderma News: सदर अस्पताल की चारदीवारी गिरी, गुणवत्ता की खुली पोल
सदर अस्पताल की बाउंड्रीवॉल

इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति दीवार की चपेट में आ गया और घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

कोडरमा: जिले में रुक रुक कर गुरुवार सुबह से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण दुर्घटना भी हुई है। बारिश ने सदर अस्पताल के चारदीवारी के गुणवत्ता की पोल भी खोल दी है। कोडरमा मुख्यालय से महज 2 सौ मीटर की दूरी पर स्थित व्यवहार न्यायालय के ठीक सामने एसडीओ आवास तथा सदर अस्पताल का बाउंड्रीवॉल गुरुवार को हो रही बारिश के कारण गिर गया। जिससे वहां खड़े किए गए लगभग आधा दर्जन चार पहिया वाहन तथा दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल क्षति ग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय इन वाहनों में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति दीवार की चपेट में आ गया और घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान कोडरमा निवासी व झामुमो कोडरमा नगर पंचायत सचिव मनीष पांडे (पिता स्व. महेश पांडेय) के रूप में की गई है।

बताते चलें कि एसडीओ आवास के ठीक सामने व्यवहार न्यायालय स्थित है। यहां आने वाले लोग अक्सर अपनी गाड़ियों को एसडीओ आवास के चारदीवारी से सटा कर खड़ी कर देते हैं। जिससे कई बार तो यहां आवागमन पर भी असर पड़ता है। वहीं गुरुवार को दीवार के गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। अचानक दीवार खड़े वाहनों पर ही गिर पड़ा, जिससे कई वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते दीवार उनके वाहनों पर गिर गया, कुछ लोगों को घटना के पश्चात वहां गिरे मलबे से अपने वाहन निकालने के क्रम में हल्की चोटें भी आई हैं। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे के अंदर दबे वाहनों को निकालने में जुटी हुई है। इधर कई लोगों ने दीवार के निर्माण को घटिया बताते हुए संवेदक पर भी सवाल खड़ा किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल