Koderma News: कोडरमा घाटी में ट्रक पलटने से एक की मौत, दो घायल

Koderma News: कोडरमा घाटी में ट्रक पलटने से एक की मौत, दो घायल
FILE PHOTO

जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक पर लोहे का शीट लोड था, जो बोकारो से कोडरमा के रास्ते पटना जा रही थी।

कोडरमा: रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 पर कोडरमा घाटी में मंगलवार की सुबह एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ट्रक मालिक के साले नालंदा (बिहार) निवासी कुंदन यादव (18, पिता इंद्रदेव यादव) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक पर लोहे का शीट लोड था, जो बोकारो से कोडरमा के रास्ते पटना जा रही थी। इसी दरम्यान कोडरमा घाटी में प्रवेश करते ही जमसौती नाला के समीप एक तीखे मोड़ पर सामने से अचानक से एक गैस टैंकर आ रही थी। जिसे देख ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पहले गैस टैंकर से टकराई और इसके पश्चात सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

ट्रक के खाई में जाने से पूर्व ही ट्रक का चालक व खलासी ट्रक से छलांग लगाकर बाहर कूद गया। किन्तु कुंदन ट्रक के अंदर ही दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर दूसरी ओर गैस टैंकर का चालक भी ट्रक से टकराने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ट्रक चालक की पहचान गोविंदपुर (बिहार) निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है।

वहीं गैस टैंकर के चालक की पहचान जमुई (बिहार) निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार पिता थानु यादव के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के खलासी को ट्रक के नीचे से निकला। वहीं पुलिस द्वारा गैस टैंकर को घटनास्थल से हटाकर घाटी के बाहर ले जाया गया ताकि घाटी में जाम न लग सके।

इधर घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई राजबल्लव यादव ने बताया कि उक्त ट्रक बोकारो निवासी उनके जीजा मुन्ना यादव का है। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक में लोहे का शीट लोड था और वह बोकारो से कोडरमा होते हुए पटना (बिहार) की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास