Koderma News: मैगजीन हाउस के गार्ड की हत्या, वाहन चालक फरार

जांच में जुटी पुलिस

Koderma News: मैगजीन हाउस के गार्ड की हत्या, वाहन चालक फरार
File Photo

परिवार का आरोप है श्याम कुमार ने गुस्से में आकर कैला दास की हत्या कर दी।

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गाँव स्थित एक मैगजीन हाउस में गार्ड का काम करने वाले कैला दास (उम्र 65 वर्ष) की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मैगजीन हाउस की वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार कैला दास कर्मा पूजा मनाने के बाद रात में मैगजीन हाउस ड्यूटी पर चला गया था। रात करीब 10 बजे मैगजीन हाउस के वैन का चालक श्याम कुमार वहाँ पंहुचा। उसने कैला दास को कई बार आवाज लगाई जब कोई आवाज नही आया तो उसने कैला दास का मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन कैला दास अपने घर पर ही छोड़ दिया था तो फोन उसकी बहु ललिता देवी ने उठायी। श्याम ने गुस्से में गाली -गलौज करते हुए कहा कि इतनी देर से आवाज दे रहा हूं, लेकिन गेट क्यों नही खोल रहे हो। ज्यादा रात होने और मैगजीन दूर होने के कारण परिवार वाले वहां नही गये। सुबह होने के बाद जब कैला दास का बेटा मैगजीन हाउस पहुंचा तो देखा कि उनके पिता की मौत हो चुकी है।

परिवार का आरोप है श्याम कुमार ने गुस्से में आकर कैला दास की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन मे जुट गए हैं । शव को पोस्टमार्टम हेतु कोडरमा भेजा गया है। शव को देखने से साफ प्रतीत होता है कि वृद्ध की ईट से कूच कर हत्या की गई है। वही विस्फोटक वैन का चालक वैन लेकर फरार है। परिजन वहां काम करने वाले चालक के ऊपर हत्या का आरोप लगा रहे है। चालक का फोन का स्विच भी ऑफ है। उसकी खोजबीन की जा रही है। चालक को पकड़ने या गिरफ्तारी होने पर ही मामले का खुलासा हो पाएगा। हालांकि मामले में दूसरे एंगल पर भी छानबीन की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल