Koderma News: झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Koderma News: झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
45 झारखंड बटालियन एनसीसी

इस अभियान के दौरान कुल 25 यूनिट रक्तदान कर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

कोडरमा: हजारीबाग ग्रुप मुख्यालय के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमान अधिकारी विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लड बैंक, सदर अस्पताल कोडरमा के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अभियान में 45 झारखंड बटालियन के अंतर्गत सीएच प्लस टू हाई स्कूल, आरएलएसवाई कॉलेज, जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया तथा आ.के. प्लस टू हाई स्कूल के कुल 50 एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स रोशन कुमार अंडर ऑफिसर, अनिल राणा, प्रशांत यादव के सुहानी शर्मा, पीआई सूबेदार चंपा मुरमू , सूबेदार चंद्रहास हवलदार अजीत, हवलदार एके मिश्रा बटालियन स्टाफ राम उचित यादव  ने  रक्तदान देने का काम किया। इस अभियान के दौरान कुल 25 यूनिट रक्तदान कर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

कमान अधिकारी विजय कुमार ने अपने संदेश में कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। राष्ट्र सेवा की इस कड़ी में एनसीसी कैडेट्स का उत्साह और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमें हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रसर रहना चाहिए।"

रक्तदान अभियान की इस पहल से न केवल युवाओं में सामाजिक दायित्व का बोध हुआ बल्कि इससे अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश प्रसारित हुआ।

Read More.. Koderma News: सांस्कृतिक और खेलकूद का संगम: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और वर्ल्ड एथलेटिक्स डे का भव्य आयोजन

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट