Koderma News: हर सोमवार सदर अस्पताल में होगा निःशुल्क न्यूरो परामर्श एवं ऑपरेशन
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी में डॉ. डी. एम. प्रसाद (एम.सीएच. न्यूरोसर्जरी) से मिल सकते हैं।
कोडरमा: कोडरमा स्थित सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत - मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब प्रत्येक सोमवार को विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन से निःशुल्क परामर्श एवं योजना के अंतर्गत मुफ़्त ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। जिन मरीजों को न्यूरो से संबंधित परामर्श चाहिए, वे सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी में डॉ. डी. एम. प्रसाद (एम.सीएच. न्यूरोसर्जरी) से मिल सकते हैं।
यहाँ मस्तिष्क, रीढ़ (स्पाइन) एवं नसों से संबंधित रोगों जैसे सिर दर्द, चक्कर आना, हाथ काँपना, ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी, उल्टी, लकवा, स्पाइनल इंजरी, सिर में पानी भरना (हाइड्रोसेफेलस), गर्दन व पीठ दर्द, सिर में चोट, मस्तिष्क में खून का थक्का, सिर का आकार बढ़ना, हाथ पैर में झनझनाहट, स्पाइनल ट्यूमर और स्लीप डिस्क आदि का परामर्श एवं इलाज कराया जा सकता है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

