Koderma News: मार्च 2026 तक नए तीन मंजिला भवन यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा: डीआरएम

कोडरमा-तिलैया-राजगीर रेल परियोजना से झारखंड-बिहार में पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

Koderma News: मार्च 2026 तक नए तीन मंजिला भवन यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा: डीआरएम

कोडरमा में बन रहा रेलवे का नया तीन मंजिला भवन मार्च 2026 तक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। डीआरएम अखिलेश मिश्र और सीआरएस रामाश्रय पांडेय ने निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति देखी और 55 किलोमीटर के टेंडर को नवंबर अंत तक जारी करने की बात कही।

कोडरमा: में बन रहे नए तीन मंजिला भवन नए साल 2026 के मार्च तक आम यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। यह बातें धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र ने कही। धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र, कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी रामाश्रय पांडेय अपने अधिकारी व कर्मियों के साथ बुधवार को औचक निरीक्षण में कोडरमा पहुंचे। जहां वे निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर नए तीन मंजिला भवन की प्रगति देखी और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लगभग 2 घंटे रुकने के बाद अधिकारियों का दल सड़क रास्ते कोडरमा-तिलैया- राजगीर रेल परियोजना का जायजा लेने निकल पड़े।

इसके पूर्व पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक मिश्र ने कहा कि नए वर्ष (2026) के मार्च तक कोडरमा में बन रहे नए तीन मंजिला भवन को आम यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। वही कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी पांडेय ने कहा कि कोडरमा तिलैया राजगीर रेल परियोजना का कार्य काफी लंबे समय से चल रहा है। इस परियोजना में छोटे-छोटे कई कार्य बचे हुए हैं। कार्य की प्रगति को लेकर आज निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। डेडलाइन तय होते ही प्रथम फेज में 55 किलोमीटर का टेंडर नवंबर के अंत तक कर लिया जाएगा।

वही कोडरमा बरकाकाना रेल परियोजना के दोहे कारण कार्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस कार्य में अभी लंबा समय लगेगा। वही दिल्ली मेट्रो के पास हुए ब्लास्ट को लेकर रेल सुरक्षा प्राथमिकता के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में मंडल रेल प्रबंधक मिश्र ने कहा कि रेल के भी अपने खुफिया इनपुट से जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने धनबाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ट्रेन में सफर कर रहे संदिग्धों की सघन जांच वह प्लेटफार्म पर भी कड़ी चौकसी बढ़ा दी गई है। वही बंगाल में चल रहे एसआईआर को लेकर पिछले दिनों कोडरमा स्टेशन पर भारी संख्या में अचानक से संदिग्धो के पहुंचने के सवाल के जवाब में कुछ भी बोलने से बचते रहे। बताते चले लगभग दो दशक बाद यह रेल परियोजना आकार लेने जा रही है इस रेल परियोजना के पूरा होते हैं झारखंड बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन विकास की नई इमारत लिखी जाएगी।

इसमें खासकर छात्रों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं रेलवे द्वारा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है जिससे हाथी वह अन्य जीव जंतुओं को सुरक्षित मार्ग मिल सकेगा। निरीक्षण के क्रम में वरीय वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीईएन आशीष कुमार, सहायक कमांडेंट संजीव कुमार दुबे, सहायक अभियंता उमाकांत प्रजापति, राकेश सिंह, कोडरमा एसएस विकास कुमार, सीटीआई बच्चा सिंह, रेल यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन सहित कई रेल कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप