Koderma News: सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, दो घायल

टोटो का नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हादसा 

Koderma News: सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, दो घायल

कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत होली फैमिली के समीप टोटो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान विनय हांसदा (पिता सुदीप हांसदा, होली फैमिली) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार चालक संगीता कुमारी नामक बच्ची, एक अन्य व्यक्ति खीरू सिंह (35 वर्ष) को झुमरीतिलैया से अपने टोटो में बिठाकर कोडरमा जा रहे थे. होली फैमिली के समीप महिलाएं सड़क पर खड़ी थीं. 

इसी दौरान एक बच्चा अचानक सड़क पर दौड़ गया और बिल्कुल इनके टोटो के सामने आ गया. जिसे बचाने का प्रयास किया गया, किन्तु वह बच्चा टोटो की चपेट में आ गया. वह घायल हो गया और टोटो का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण वहीं पर पलट गया. जिससे टोटो में बैठी बच्ची भी घायल हो गई. इधर घायल बच्चे व बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया. जहां इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई. वहीं टोटो में सवार बच्ची व टोटो सवार का अभी भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर बच्चे की मौत की खबर सुनकर बच्चे के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. कोडरमा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी