Koderma News: युवक को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल, एक हिरासत में

अपने पैसे लेने गया था युवक

Koderma News: युवक को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल, एक हिरासत में
सुरेंद्र यादव (घायल युवक)

घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गए।

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित जमडीहा गांव में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है। घायल युवक के द्वारा नवलशाही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। आवेदन में घायल सुरेंद्र यादव ने बताया है कि वह हाईवा चालक है और वह नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्रेशरों पर हाईवा से पत्थर की ढुलाई करता है।

उसने बताया कि बीते दिनों उसने चमारों स्थित क्लस्टर मियां के क्रेशर में पत्थर की ढुलाई की थी। वह गुरुवार रात क्रेशर पर अपने पैसे लेने गया हुआ था। उसके वहां पहुंचने से पूर्व ही संजय यादव नामक एक व्यक्ति व उसके कुछ लोगों द्वारा क्रेशर पर पहुंचते ही धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसने बताया कि वह किसी प्रकार से जान बचाकर वहां से भागा और घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उसके परिजन वहां पहुंचे और घायल सुरेंद्र को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर गए।

घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गए। इधर घायल युवक को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले संजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल