बासोडीह और समलडीह में कुटीर उद्योग बना अवैध महुआ शराब का कारोबार, प्रशासन मौन

बच्चों के भविष्य और शिक्षा पर पड़ रहा बुरा असर

बासोडीह और समलडीह में कुटीर उद्योग बना अवैध महुआ शराब का कारोबार, प्रशासन मौन

कोडरमा के गया-देवघर मुख्य मार्ग से सटे बासोडीह और समलडीह सहित दर्जनों गांवों में अवैध महुआ शराब का धंधा कुटीर उद्योग बन चुका है, जिससे न केवल जन-स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है बल्कि सामाजिक ताना-बाना भी बिखर रहा है।

कोडरमा: थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। गया टू देवघर मुख्य मार्ग के अगल-बगल  बासोडीह, समलडीह, बरियारडीह,बाजार में लोग यहाँ खुलेआम अवैध महुआ शराब बेचते हैं। उत्पाद विभाग व प्रशासनिक अधिकारी इस गोरखधंधे को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। प्रत्येक दिन  नशे की हालात में लोग गिरे पड़े नजर आते हैं।

विभिन्न क्षेत्र बासोडीह, समलडीह, बरियारडीह, खुट्टा, असनाकोनी, कटैया, मीरगंज, बजनियां, राजाबर, कानीकेंद्र, अंगार, माधोपुर, धर्मपुर, अवैध महुआ शराब निर्माण के लिए खास केन्द्र हैं। शराब की भट्टियां और अवैध कारोबार करते  पुरुष व महिलाओं को आसानी से देखा जा सकता है। प्रतिदिन दर्जनों गांव के सैकड़ो घरों में हजारों लीटर शराब का निर्माण होता है। और सफेद पाउचों में भरकर बाकायदा एक वितरण व्यवस्था के तहत उसकी बिक्री होती है। 

अवैध महुआ शराब को लेकर सुबह पांच से रात्रि दस बजे तक इन अड्डों पर नशेड़ियों का आना जाना लगा रहता है। जहां इन्हीं रास्तों से बच्चे विद्यालय पढ़ने जाया करते हैं। जहां इन बच्चों को इस तरह के गलत माहौल से सामना होता है। अवैध महुआ शराब  के सेवन से लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। जिसका बुरा प्रभाव वैसे परिवारों की कम उम्र की महिलाओं के जीवन पर पड रहा है। 

इसके करण प्रखंड में कम उम्र की महिलाओं के  विधवा होने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध शराब को लेकर कोई मुंह नहीं खोलता है। सभी लोग डरे सहमे रहते हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की अवैध शराब में कई ऐसी चीज मिलाई जाती है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी हाथियों का आतंक, दहशत में लोग

जिससे मानव जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। जिससे लोगों का स्वास्थ्य बहुत जल्दी खराब हो जाता है और वह कल के काल में समा जाते हैं। इस अवैध शराब कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में  स्थिति और भी विकराल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़