Crime News: बाइक सवार ने झपटा सोने का चेन, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
महिला के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न करीब 1 बजे उनकी मां मुन्नी देवी (पति स्व. विजय नारायण सिंह) बैंक से अपना पेंशन निकाल कर अपने घर आ रही थी।
कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत कोल्टेक्स के पास एक वृद्ध महिला के गले से दो युवकों द्वारा चेन छिनतई कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी देते हुए उक्त महिला के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न करीब 1 बजे उनकी मां मुन्नी देवी (पति स्व. विजय नारायण सिंह) बैंक से अपना पेंशन निकाल कर अपने घर आ रही थी। इसी बीच वहां पहले से घात लगाए एक युवक ने उन्हें अपने बातों में उलझा दिया। वह खुद को हरिद्वार का रहने वाला बताते हुए पानी पिलाने व अन्य बातें करने लगा। इसी बीच एक अन्य युवक एक बाइक पर सवार होकर आया। उसके आते ही पहले से मौजूद युवक बाइक पर सवार हुआ और मौका पाते ही उसकी मां के गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया। जिसके पश्चात मेरी मां ने शोर मचाना शुरू किया। जिससे आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। लेकिन तब तक दोनों चेन स्नैचर वहां से फरार हो चुके थे। पीड़िता के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि उक्त चेन लगभग 10 ग्राम का था, जिसका अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए था। इधर घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को दी गई। जिसके पश्चात कोडरमा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जाँच में जुट गए।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


