Khunti News:: “नो योर टूरिस्ट प्लेस” पहल से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

डोम्बारी बुरु की ट्रेकिंग कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Khunti News:: “नो योर टूरिस्ट प्लेस” पहल से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

खूंटी में ‘नो योर टूरिस्ट प्लेस’ कार्यक्रम के तहत अधिकारियों और खिलाड़ियों ने डोम्बारी बुरु का भ्रमण किया, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि।



खूंटी: झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन खूंटी द्वारा “नो योर टूरिस्ट प्लेस” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आर. रॉनिटा ने बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, खूंटी से किया। उन्होंने आवासीय बालक हॉकी सेंटर एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बालिका हॉकी सेंटर की प्रशिक्षु खिलाड़ियों को डोम्बारी बुरु, पंचघाघ एवं लतरातू डैम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त आर. रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक डोम्बारी बुरु की ट्रेकिंग की। सर्वप्रथम सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अमर बलिदान को नमन किया। इसके बाद डोम्बारी बुरु की पहाड़ियों में ट्रेकिंग की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों में उत्साह और उमंग देखने को मिला। उपायुक्त ने कहा कि खूंटी जिला प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोग अपने सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से और अधिक जुड़ेंगे।

डोम्बारी बुरु का ऐतिहासिक महत्व भी बताया गया। यही वह स्थल है जहाँ भगवान बिरसा मुंडा और उनके अनुयायियों ने 1899-1900 के उलगुलान आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया था। सैकड़ों आदिवासी वीरों ने यहाँ शहादत दी थी, जो आज भी जनजातीय अस्मिता और बलिदान का प्रतीक है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी राजेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता कोमल कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार