खूंटी के तोरपा में पक्के नाले से अज्ञात महिला का शव बरामद

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने निकाला शव; डूबने से मौत की आशंका

खूंटी के तोरपा में पक्के नाले से अज्ञात महिला का शव बरामद

तोरपा थाना क्षेत्र के ससांगगड़ा पक्के नाले से लगभग 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

खूंटी : तोरपा थाना पुलिस ने बुधवार, की सुबह करीब 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर थाना क्षेत्र के इचा बड़का टोली से गिड़ुम जाने वाले मार्ग स्थित ससांगगड़ा पक्का नाला से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। नाले में बहते हुए मिले इस शव की उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार मंडल तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

तोरपा पुलिस ने आसपास के थानों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ मृतका की तस्वीर साझा कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास तेज कर दिया है। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से महिला नाले में गिर गई होगी, जिससे उसकी डूबकर मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका की पहचान होने पर ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप