झारखंड को कलंकित होने से बचाए हेमंत सरकार: भाजपा

झारखंड को कलंकित होने से बचाए हेमंत सरकार: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गणित कांग्रेस के पक्ष में बिल्कुल नहीं है। सिर्फ 16 सदस्यों वाली पार्टी आखिर कहां से 27 वोट लाएगी यह जानते और समझते हुए भी कांग्रेस जबरदस्ती एक थैली साह की खोज कर रही है, वह भी झारखंड से बाहर के ताकि राज्यसभा चुनाव में फिर से झारखंड बदनाम और कलंकित हो।

उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग कांग्रेस करना चाहती है। जब बिहार में कांग्रेस के 26 सीटों पर रहने के बावजूद वहां प्रत्याशी नहीं दे पा रही है, तो फिर झारखंड में कांग्रेस क्यों गंदा खेल खेलने का मन बना रही है।

बर्णवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के दबाव में आकर कोई ऐसा खेल ना करें, जिससे झारखंड बदनाम होउन्होंने कहा कि तोड़-मोड़ और खरीद-बिक्री का काम जो कांग्रेस करने जा रही है, उसे बंद कराइएइसी में राज्य की भलाई है

प्रदेश प्रवक्ता ने हेमंत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव की दूसरी सीट जब भाजपा के गणित में है, तब मुख्यमंत्री लगातार पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर ढुल्लू महतो को गिरफ्तारी का भय दिखाकर राज्यसभा चुनाव को क्यों प्रभावित करना चाहते हैंउन्होंने कहा कि एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दीपक प्रकाश का जीतना तय है ।

यह भी पढ़ें: नंगे पांव भगवान को गोद में लेकर समाहरणालय पहुंचे महंत, मंदिर की जमीन बचाने की लगाई गुहार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित