Hazaribagh News : मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

किसी भी समस्या की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को देने का आदेश

Hazaribagh News : मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस लाइन में सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के लिए ब्रीफिंग आयोजित की गई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

हजारीबाग : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार, होमगार्ड एवं जैप के जवानों के लिए विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य कर्मियों का टैगिंग सुनिश्चित कर दिया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारी मतपत्र प्राप्ति से लेकर मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने तथा मतदान पेटी को सुरक्षित रूप से बज्रगृह में जमा करने तक एक साथ कार्य करेंगे।

उन्हें वाहनों के उपयोग के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट रूप से कहा गया कि निर्धारित रूट चार्ट का अनुपालन अनिवार्य रूप से करें। पोलिंग पार्टी एवं पेट्रोलिंग पार्टी को समन्वय के साथ टीम भावना में कार्य करने का निर्देश दिया गया। सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने को कहा गया।

किसी भी प्रकार की समस्या या विशेष परिस्थिति की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर: 8002529349 / 06546-291842 है।सभी सेक्टर दंडाधिकारी को मतदान दिवस पर अपने-अपने बूथ क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा सके। प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्वाचन प्रोटोकॉल सहित राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त अन्य सभी दिशा-निर्देशों से भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Read More.. Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल

बैठक में सामान्य प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, सदर एसडीओ, अपर समाहर्ता सहित कई वरीय पदाधिकारी, एसडीपीओ, सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More.. Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Edited By: Susmita Rani

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement