नंगे पांव भगवान को गोद में लेकर समाहरणालय पहुंचे महंत, मंदिर की जमीन बचाने की लगाई गुहार

डीसी हेमंत सती और एसपी अमन कुमार ने कार्रवाई व सुरक्षा का दिया आश्वासन

नंगे पांव भगवान को गोद में लेकर समाहरणालय पहुंचे महंत, मंदिर की जमीन बचाने की लगाई गुहार
मठ-मंदिर की जमीन की सुरक्षा की मांग करते समाहरणालय पहुंचे महंत विद्यानंद दास

हजारीबाग में बड़ा अखाड़ा के महंत विद्यानंद दास भगवान की विग्रह मूर्ति को गोद में लेकर नंगे पांव समाहरणालय पहुंचे। मठ-मंदिर की जमीन की सुरक्षा की मांग पर डीसी हेमंत सती ने कहा कि खतियान सही होने पर अवैध रजिस्ट्री रद्द की जाएगी।

हजारीबाग: हजारीबाग में सोमवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। बड़ा अखाड़ा के महंत विद्यानंद दास भगवान की विग्रह मूर्ति को गोद में लेकर नंगे पांव समाहरणालय पहुंचे और मठ-मंदिर की जमीन की सुरक्षा तथा न्याय की मांग को लेकर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और एसडीओ से मुलाकात की। अधिकारियों ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया।

181 वर्षों बाद मंदिर से निकले भगवान के साथ महंत विद्यानंद दास नंगे पांव समाहरणालय पहुंचे। यहां उन्होंने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को मठ-मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद और कथित अवैध कब्जे के मामलों की जानकारी दी।

महंत की बात सुनने के बाद उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि खतियान में मठ-मंदिर का नाम दर्ज है तो किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री या अवैध दस्तावेज जमीन के वास्तविक अधिकार को समाप्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने पर प्रशासन विधिसम्मत कार्रवाई करेगा और जरूरत पड़ने पर अवैध रजिस्ट्रेशन को भी रद्द किया जाएगा।

मठ-मंदिर की जमीन मठ-मंदिर की ही रहेगी। किसी को भी जमीन लूटने नहीं दी जाएगी। यदि किसी पदाधिकारी की भूमिका गलत पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: 'एक ही थाली में खाया, फिर पीठ में छुरा घोंपा', राज्यसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा हमला

वहीं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने भी महंत को आश्वस्त किया कि हजारीबाग पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह उन्हें परेशान कर रहा है तो उसका आवेदन दें, कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Dhavatal Akhara History: 1836 में अंग्रेजों को हराने वाला रांची का धवताल अखाड़ा आज भी भाईचारे की मिसाल

किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हजारीबाग पुलिस आपके साथ है और कानून के तहत हर संभव कार्रवाई की जाएगी।

महंत विद्यानंद दास ने अधिकारियों से मुलाकात के बाद संतोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की बातों से उन्हें विश्वास हुआ है कि अब मामले में ठोस कार्रवाई होगी और मठ-मंदिर की जमीन सुरक्षित रहेगी।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अपने चेंबर में भगवान के दर्शन किए, प्रणाम किया, प्रसाद ग्रहण किया और यह भरोसा दिलाया कि भगवान की जमीन भगवान की ही रहेगी।

न्याय की मांग लेकर भगवान के साथ समाहरणालय पहुंचे महंत को प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिला है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि जमीन से जुड़े विवादों पर प्रशासनिक कार्रवाई कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक