हजारीबाग के चरही में भीषण सड़क दुर्घटना, छह की मौत
On
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही में एक भीषण सड़क हादसे में रोड के किनारे खड़े छह लोगों की मौत हो गयी. यह दुर्घटना आज सुबह हुई. जानकारी के अनुसार, एक ट्रक दूसरे ट्रक को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए घर में घुस गया. इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की संख्या बढने की आशंका है.
झारखंड के हजारीबाग के चरही में एक ट्रक दूसरे ट्रक को बचाने के चक्कर में सड़क पर खड़े लोगो क़ो रौंदते हुए घर मे घुस गया। दर्दनाक हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत मौके। हताहतों की बढ़ सकती है संख्या #Jharkhand pic.twitter.com/YNv3QtdlQn
— Sohan singh (@sohansingh05) May 3, 2020
रविवार सुबह सात बजे हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा है. राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है. यह आरंभिक सूचना है और इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी से हम आपको अवगत कराएंगे.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News


