Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज़
प्रखंड क्षेत्र की कुल 46 टीमें ले रही है भाग
सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने मशाल जलाकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर पुरुष वर्ग के मैच का उद्घाटन कराया।
कटकमदाग /हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के 14 वें टूर्नामेंट का भव्य आगाज रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग फुटबॉल मैदान में हुआ। इसमें वर्तमान वर्ष कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के कुल 46 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें पुरुष वर्ग से कुल 42 टीम और 04 महिला टीम शामिल है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच महिला वर्ग की जमुआरी टीम बनाम सलगांवा टीम के बीच खेला गया जिसमें प्लेंटी शूटआउट में जमुआरी की टीम विजेता बनी। उल्लेखनीय है कि इसी कटकमदाग के फुटबॉल मैदान से साल 2016 में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज सांसद मनीष जायसवाल के सोच से शुरू हुआ जो अब पूरे लोकसभा क्षेत्र में गूंज रहा है और धूम मचा रहा है ।
उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, स्थानीय जिप सदस्य जीतन राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने मशाल जलाकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर पुरुष वर्ग के मैच का उद्घाटन कराया। इससे पूर्व स्थानीय नमो फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति के लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का कूद रेलवे ब्रिज के समीप से ही सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ मैदान तक पहुंचाया। जहां ढोल ताशे और गाजे बाजे के साथ उनका लोटा पानी विधि से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। टूर्नामेंट के मैच उद्घाटन के अवसर पर मैदान में आकर्षक नमो जर्सी में लैस दर्जनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मैदान में मशाल के साथ आकर्षक मार्च पास्ट किया और सामूहिक रूप से नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
Related Posts


Latest News








