Hazaribagh News: सीकरी गांव में उपेंद्र पासवान का शव कुवें से बरामद, पुलिस जांच में जुट

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

Hazaribagh News: सीकरी गांव में उपेंद्र पासवान का शव कुवें से बरामद, पुलिस जांच में जुट
उपेंद्र पासवान(मृतक)

मृतक अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गया है, जिसमें पत्नी उषा देवी उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्री अंजली कुमारी 20 वर्ष, पुत्र विवेक कुमार 16 वर्ष एवं पुत्री प्रिया कुमारी 14 वर्ष के साथ वृद्ध माता-पिता शामिल है।

बड़कागाँव/ हजारीबाग: प्रखंड क्षेत्र के सिकरी पंचायत के सिकरी निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र पासवान (पिता दिनेश्वर पासवान) का शव सोमवार की सुबह 6:30 बजे घर के सामने के कुवें से बरामद किया गया। मृतक के माता-पिता के अनुसार उपेंद्र रविवार  की रात लगभग 9:00 बजे तक घर के आसपास ही लोगों से बातचीत करता नजर आया। इसके बाद घर के सारे सदस्य सोने के लिए चले गये। सुबह लगभग 6:30 बजे मृतक का चप्पल कुआं के सामने नजर आने से लोगों में यह शंका उत्पन्न हुई की कहीं उपेंद्र कुआं में तो नहीं डूब गया। यह बात जानने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ कुएं के सामने इकट्ठा हो गई।

उपस्थित लोगों द्वारा कुएं में झगर डालकर खोजबीन की गई, बइसके बाद झगड़ में फंसकर उपेंद्र का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। तब उपस्थित ग्रामीणों द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाला गया और सिकरी ओपी थाना प्रभारी रामकुमार राम को इस घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तत्पश्चात सोमवार के देर शाम में सिकरी गौंढा नदी शमशान घाट पर दाह संस्कार  किया गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि उपेंद्र खुद कुआं में नहीं डूब सकता, इसे किसी ने मार कर कुएं में डाल दिया है। इस बात पर सिकरी ओपी थाना प्रभारी रामकुमार राम से पूछे जाने पर बताया कि इसकी जांच पड़ताल करने के बाद ही बताया जा सकता है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

मृतक अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गया है, जिसमें पत्नी उषा देवी उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्री अंजली कुमारी 20 वर्ष, पुत्र विवेक कुमार 16 वर्ष एवं पुत्री प्रिया कुमारी 14 वर्ष के साथ वृद्ध माता-पिता शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक