Hazaribagh News: बिजली विभाग का कारनामा, भेज दिया एक महीने का 52 लाख का बिजली बिल, उपभोक्ता का माथा ठनका हुआ परेशान

स्मार्ट मीटर लगाने के बाद ऐसी गड़बड़ी हुई

Hazaribagh News: बिजली विभाग का कारनामा, भेज दिया एक महीने का 52 लाख का बिजली बिल, उपभोक्ता का माथा ठनका हुआ परेशान
52 लाख बिजली बिल की फोटो

पीड़ित जगदीश राम ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और जोनल मैनेजर को भी दी है इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है. उनके पास बाकायदा आवेदन का रिसीविंग भी है.

हजारीबाग: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि उसकी चर्चा पूरे जिले भर में हो रही है. हजारीबाग के छोटका शिव मंदिर ओकनी के रहने वाले जगदीश राम को 52 लख रुपए का बिजली बिल भेज दिया गया है. अब उनका माथा ठनक गया है कि आखिर इतना बिल कैसे आ गया.

जब ऊर्जा मित्र ने उन्हें बिजली बिल हाथ में थमाया तो उनके होश उड़ गए. ऐसे में अब वे बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं. पिछले 3 महीना से बदस्तूर वह बिजली ऑफिस जा रहे हैं. उन्हें  दिलासा दिया जा रहा है की 2 से 5 दिनों के अंदर बिजली बिल सुधार दिया जाएगा. अब वे थक गए हैं. इन्होंने बताया कि हर महीना उनका बिजली बिल 2000 से लेकर ₹2200 के बीच आता था लेकिन अचानक से जून माह का बिल 52 लाख से अधिक का आ गया. विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाया गया था मीटर लगाने के बाद ऐसी गड़बड़ी हुई है.

पीड़ित जगदीश राम ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और जोनल मैनेजर को भी दी है इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है. उनके पास बाकायदा आवेदन का रिसीविंग भी है.

 

Read More.. Hazaribagh News: मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी