Hazaribagh News: कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में गणपति पुजनोत्सव संपन्न, धूमधाम से हुआ प्रतिमा का विसर्जन

भगवान गणेश जी की पुजन से खुशहाली, सम्पन्नता, ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति के साथ विघ्न एवं बाधा का हरण होता है - डाॅ प्रवीण श्रीनिवास

Hazaribagh News: कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में गणपति पुजनोत्सव संपन्न, धूमधाम से हुआ प्रतिमा का विसर्जन
विसर्जन में शामिल प्रशिक्षु एवं छात्र- छात्राएं

मौके पर विशेष रूप से डेंटल काॅलेज के प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण, उपप्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव, डाॅ निषाद गवली, डाॅ रघु सहित कई डाॅक्टर्स, कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

हजारीबाग: कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में दिन शुक्रवार की संध्या तीन दिवसीय गणपति पुजनोत्सव संपन्न होने बाद धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन हुआ। संध्या की आरती कर सुसज्जित शोभायात्रा निकला गया। काॅलेज परिसर में भ्रमण के दौरान अबीर गुलाल एक दुसरे को लगाकर झुमते- गाते भक्ति में लीन होकर जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना, देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को मुकुंदगंज स्थित तालाब में आरती कर विसर्जित किया गया।

इस मौके पर सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने सभी के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली, ऋद्धि-सिद्धि की कामना की। कहा कि भगवान गणेश जी की पुजन से खुशहाली, सम्पन्नता, ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति के साथ विघ्न एवं बाधा का हरण होता है। भगवान गणेश लोकमंगल देवता हैं। लोकमंगल ही उनका मुल उदेश्य है एवं उनकी कृपा से धन, संपदा एवं समृद्धि का कभी अभाव नहीं रहता है।

मौके पर विशेष रूप से डेंटल काॅलेज के प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण, उपप्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव, डाॅ निषाद गवली, डाॅ रघु सहित कई डाॅक्टर्स, कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन