Hazaribagh News: केन्द्रीय, राज्य एवं क्षेत्रीय टीम द्वारा हजारीबाग में एम.डी.ए.- आई.डी.ए. कार्यक्रम का किया गया निरीक्षण

जिले में अब तक कुल 18,59,075 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है

Hazaribagh News: केन्द्रीय, राज्य एवं क्षेत्रीय टीम द्वारा हजारीबाग में एम.डी.ए.- आई.डी.ए. कार्यक्रम का किया गया निरीक्षण
निरीक्षण में शामिल अधिकारीगण

म द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पदमा अंतर्गत ग्राम पदमा एवं सुरजपुरा सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पदमा में एम.डी.ए.-आई.डी.ए. कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हजारीबाग: आज दिनांक 28.08.2025 को केन्द्रीय, राज्य स्तरीय एवं रिजनल हेल्थ ऑफिस, पटना की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पदमा का भ्रमण एवं पर्यवेक्षण किया।

केन्द्रीय टीम में डॉ. शशांक (एनसीबीबीीडीसी, टीएसयू), डॉ. जीवन ज्योति (सहायक प्रोफेसर, सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली), डॉ. अबसार अहमद (सीनियर रेसिडेंट, सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली) तथा पारसमणि (नेशनल फाइलेरिया कंसल्टेंट, क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय, पटना) शामिल थे। राज्य स्तरीय टीम में जयंत देव सिंह (सलाहकार) एवं अनिल कुमार (मलेरिया निरीक्षक) सम्मिलित थे।

टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पदमा अंतर्गत ग्राम पदमा एवं सुरजपुरा सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पदमा में एम.डी.ए.-आई.डी.ए. कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला स्तर से डॉ. कपिलमुनि प्रसाद (जिला बी.बी.डी. पदाधिकारी), महेन्द्र पाल (प्रभारी जीवविज्ञानवेत्ता), मैमूर सुलतान (जिला बी.बी.डी. सलाहकार) एवं पिरामल फाउन्डेशन के प्रमोद कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सीएचसी, पदमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार एवं एम.टी.एस. मो. इरशाद आलम द्वारा टीम के समक्ष कार्यक्रम से संबंधित कार्य योजना एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जो संतोषजनक पाए गए।

Read More.. Hazaribagh News: खेलों को मिलेगी नई उड़ान: सांसद मनीष जायसवाल ने आधारभूत संरचना सुधारने पर दिया जोर

इसके अतिरिक्त टीम ने हजारीबाग शहरी क्षेत्र के नूरा मुहल्ला का भी भ्रमण किया। टीम एवं जिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनेक लोगों को दवा का सेवन कराया गया। दिनांक 27.08.2025 तक हजारीबाग जिले में कुल 18,59,075 लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है, जो जिले की कुल आबादी का 82.54% है।

Read More.. Hazaribagh News: पुलिस का मिडनाइट एक्शन: 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर की छापेमारी, मनचलों में हड़कंप

यह उल्लेखनीय है कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो व्यक्ति को आजीवन दिव्यांग बना सकती है। किंतु इसका बचाव सरल है। साल में मात्र एक बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत करना पर्याप्त है। अतः जनहित में सभी से अपील की जाती है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Read More.. Hazaribagh News: सदर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट