Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार

ग्रामीणों ने शोर मचाकर पीछा किया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार

हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल हो गया। गोसी गांव में बकरी चोरी कर मोटरसाइकिल से भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड, बूचर टोली चौक निवासी मोहम्मद मोकिम उर्फ मोहम्मद मोकिब और मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बकरी, जेएच-02-बीजे-6078 नंबर की मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हजारीबाग : बकरी चोरी कर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता के कारण दबोच लिया गया। ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ने के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बकरी, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड, बूचर टोली चौक पनिवासी मोहम्मद मोकिम उर्फ मोहम्मद मोकिब, पिता मोहम्मद असलम और मोहम्मद समीर, पिता सुहैल अख्तर के रूप में हुई है। कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कांड संख्या 132/26,  के अनुसंधान के क्रम में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से गोसी गांव पहुंचे थे। मौका मिलते ही उन्होंने एक बकरी को उठाया और मोटरसाइकिल से लेकर भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

Jharkhand Govt Ad
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एसपी मोटरसाइकिल (जेएच-02-बीजे-6078) और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। बरामद बकरी की पहचान कर वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)/307(4)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत