Crime News: खीरगांव स्थित पेट्रोल पंप का पैसा लूटकर फरार हुए तीन अपराधी

Crime News: खीरगांव स्थित पेट्रोल पंप का पैसा लूटकर फरार हुए तीन अपराधी
Respresentational Image

घटना की सूचना तुरंत बड़ा बाजार थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार थाना अंतर्गत खीरगांव रोड स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार के साथ शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे लूट की बड़ी वारदात हुई। घटना नमस्कार चौक, धोबी मोहल्ला खटाल के पास घटी, जहां तीन हथियारबंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप का लगभग 2 लाख 80 हजार लूट लिया।

मैनेजर अवधेश कुमार ने बताया कि वे पेट्रोल पंप के मालिक जे.एन. सत्यार्थी का पैसा लेकर होंडा शाइन बाइक से इमली कोठी, कुणाल नर्सिंग होम की ओर जा रहे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन लुटेरे, हेलमेट और मास्क पहने हुए, उनका पीछा करते हुए पहुंचे और पैसे छीनने का प्रयास किया। प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली से बचने की कोशिश में अवधेश कुमार गिर पड़े और उनके हाथ में चोट लग गई। इस दौरान अपराधी बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना तुरंत बड़ा बाजार थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बैंक बंद होने के कारण पेट्रोल पंप का पैसा सीधे मालिक के घर ले जाया जा रहा था। अपराधियों ने इसी मौके का फायदा उठाया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस ने चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश