गोड्डा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.4 किलो गांजा और 76 सॉल्यूशन बरामद
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोड्डा पुलिस चला रही विशेष अभियान
गोड्डा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजाभीठा में छापेमारी की। पुलिस ने करीब 1.4 किलो गांजा, 76 पीस सॉल्यूशन/एडहेसिव और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गोड्डा: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजाभीठा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 1.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को राजाभीठा थाना क्षेत्र के राजाभीठा गांव में संदीप मंडल के घर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान गांजा के अलावा 76 पीस सॉल्यूशन/एडहेसिव और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद की गई।NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Zero Tolerance Policy के तहत कार्रवाई
गोड्डा पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ Zero Tolerance Policy के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना या गोड्डा पुलिस को गोपनीय रूप से सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई में SDPO आकाश भारद्वाज, बोआरीजोर के अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह, पुलिस निरीक्षक दिनेश महली, नाफिस प्रभारी मनोहर कुमार, राजाभीठा थाना प्रभारी रामदेव वर्मा, सड़क सुरक्षा प्रभारी मनीष कुमार यादव, सअनि केदार पासवान सहित राजाभीठा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
बरामद सामग्री
- करीब 1.4 किलोग्राम गांजा
- 76 पीस सॉल्यूशन/एडहेसिव
- एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.










