Sahebganj News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का महाअसर, शहर से गांव तक 700 दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद
ऑनलाइन बिक्री और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
साहिबगंज जिले में ऑनलाइन दवा बिक्री, ई-फार्मेसी की गड़बड़ियों और नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुलाई गई एक दिवसीय बंदी का व्यापक असर रहा। जिले की करीब 700 दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। संगठन के सचिव कृष्णा भगत के नेतृत्व में केमिस्टों ने चौक बाजार में सभा करने के बाद एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली और सरकार से छोटे व्यापारियों के अस्तित्व की रक्षा करने की मांग की।
साहिबगंज: ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुलाए गए एक दिवसीय देशव्यापी केमिस्ट बंद का साहिबगंज जिले में व्यापक असर दिखा। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक लगभग 700 मेडिकल दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। दवा व्यवसायियों ने नकली दवाओं की बिक्री, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
बंद के समर्थन में केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यवसायियों ने चौक बाजार में सभा आयोजित की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट से छोटे दवा व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सभा के बाद दवा व्यवसायियों ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रमुख इलाकों में भ्रमण कर नारेबाजी के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
