Giridih News: सर्प डंस से किशोरी की मौत गांव में छाया मातम

Giridih News: सर्प डंस से किशोरी की मौत गांव में छाया मातम

मृतका के आत्मा की शांति के लिए बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में दो मिनट का मौन भी रखा गया ।

गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र  खोरीमहुआ गांव में बीते सोमवार को संर्प डंस से एक किशोरी  की मौत हो गई। मृतक किशोरी खोरीमहुआ गांव निवासी सरयु पंडित की 14 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी है। मिली जानकारी के अनुसार बबीता कुमारी बीते सोमवार की शाम गाय का चारा काटने के लिए घर के पीछे स्थित मैदान में गई थी इसी दौरान सर्प ने उसके पैर सर्प ने डंस लिया सर्प डंस की जानकारी अपने परिजनों को दी जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन फानन इलाज के लिए गिरिडीह के बरवाडीह स्थित अस्पताल पहुंचे जहां पर नाजुक स्थिति को देख सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही किशोरी की रास्ते में ही मौत हो गई मृतिका के पिता बैंगलोर में रह कर काम करते हैं। बेटी की मृत्यु की खबर सुनकर वह अपने घर पहुंचे जिसके बाद मृतिका का अंतिम संस्कार मंगलवार की देर शाम को किया गया । 

बता दें कि मृतिका गांडेय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय की छात्रा थी। मृतका के आत्मा की शांति के लिए बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में दो मिनट का मौन भी रखा गया ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
जब ओस्लो में एक सवाल गूंजा : प्रेस स्वतंत्रता, सत्ता और लोकतंत्र की नई बहस
Climate कहानी: AC की बढ़ती मांग से बिजली संकट का खतरा, रिपोर्ट ने बताया बड़ा समाधान
इबोला के बढ़ते खतरे से सतर्क भारत, एयरपोर्ट पर निगरानी हुई सख्त
रूस ने पेश किया दो सीटों वाला Su-57D स्टील्थ फाइटर जेट, भारत कनेक्शन पर चर्चा
Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Sahebganj News: ई-केवाईसी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बरहेट में नए गोदाम का काम तेज करें: डीसी
गिरिडीह में रोगानुसार योग शिविर का शुभारंभ, 15 दिनों तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
गिरिडीह परिसदन भवन ठेका विवाद: राजद जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग
Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
साहिबगंज में गैस का हाहाकार, 2000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप