Giridih News: बेंगाबाद में प्रखंड स्तरीय "खेलो झारखंड प्रतियोगिता" का शुभारंभ

29 एवं 30 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता

Giridih News: बेंगाबाद में प्रखंड स्तरीय
File Photo

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।

गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड के घुठिया उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मीना देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि नूनुराम किस्कू, सांसद प्रतिनिधि शिवपुजन राम एवं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णदेव सिंह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता 29 एवं 30 अगस्त तक चलेगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 24 विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें 100 से 3000 मीटर तक की दौड़, 4x100 एवं 4x400 मीटर रिले, लंबी कूद, ऊँची कूद, ट्रिपल जम्प, गोला फेंक, चक्का फेंक, हर्डल रेस के साथ-साथ कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी, शतरंज और हब्र श्रो जैसे खेल शामिल हैं।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। इनमें सर्वर आलम, सुधीर कुमार, अशोक रजक, अजय कुमार पटेल, पीटर किस्कू, भागीरथ कुमार वर्मा, आशीष सुमन, संत कुमार, विनोद कुमार, अशद आलम, निशा कुमारी, हनीफ अंसारी, संतोष कुमार, सुशील किस्कू, बाबुमणि सिंह, सुनील सिंह, कपिलदेव यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल