दुमका से श्रमिकों को लेह लद्दाख विदा करने से पहले क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन?

दुमका से श्रमिकों को लेह लद्दाख विदा करने से पहले क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन?

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लेह लद्दाख ऐसी जगह हैं जहां सभी लोग काम नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे यहां के लोग वहां जाकर काम करते हैं. उन्होंने कहा कि न जाने कितनी कठिनाइयां हमारे मजदूरों को झेलनी पड़ती हैं. उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों के प्रति लोगों में संवेदनाएं नहीं हैं. यही वजह है दो महीने तक इन मजदूरों के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ है. उन्होंने कहा कि झारखंड पहला राज्य है जिसने प्रवासी श्रमिकों को लाने की वकालत की.

काफी प्रयास के बाद सबसे पहले हमारे यहां श्रमिक आए. पहली ट्रेन हमारे यहां आएं. हमारे यहां हवाई जहाज से मजदूर आए. हमारे मजदूर ऐसी जगहों पर रहते थे जिसकी परिकल्पना हमने भी नहीं की थी. कोरोना संक्रमण बढने पर हमने कंट्रोल रूम बनाया था. एक राज्य के अंदर व देश भर में अपने राज्य के लोगों की गतिविधियां देखने के लिए.

उस काॅल सेंटर में अनेकों लड़के लड़कियां दिन रात काम करते रहे. हमने नोडल अधिकारी बनाए हर राज्य के लिए. लद्दाख में हमारे मजदूरों को यह मालूम हुआ कि झारखंड सरकार अपने राज्य को लोगों को ला रही है तो उन लोगों ने किसी तरह कंट्रोल रूप में संपर्क किया और फिर उन्हें लाया गया. वहां ट्रेन नहीं जा सकती थी तो हमने हवाई जहाज की व्यवस्था की.


उन्होंने कहा कि वहां के दूसरे श्रमिकों ने बताया कि और भी फंसे हैं. आज ही नोडल अधिकारी से मुझे वहां फंसे श्रमिकों की जानकारी मिली है. हम सबके पास पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन इन्हें तय मानक के हिसाब से सुविधाएं देगी. उन्होंने कहा कि अगर इसका पालन नहीं होगा तो हम कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे.

इस राज्य का कोई किसान श्रमिक अब नहीं मरेगा, इसके लिए मुझे अपनी जान क्यों न देना पड़े. आज देश हित में हमने अपना पहला कदम बढाया है. बार्डर रोड आरगेनाइजेशन से कहना चाहूंगा कि आप इस राज्य के मजदूरों से कदम से कदम मिला कर चलें हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. सीमा पर तनाव है उस पर ही ये श्रमिक भाई सीना चैड़ा कर जा रहे हैं. ये वीर सैनिक हैं जो सीमा को खून से सींच कर देश को सुरक्षित कर रहे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन