एनडीए को मजबूत करना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य : प्रधान

एनडीए को मजबूत करना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य : प्रधान

  • लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ नागरिक अभिनंदन
देवघर: जसीडीह स्थित एक निजी होटल के सभागार में लोक जन शक्ति पार्टी के जिला कमिटी की बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान का नागरिक अभिनंदन किया गया। जहाँ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
मौके पर बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पूरे प्रदेश का दौरा चल रहा है पार्टी को मजबूत कर एनडीए को मजबूत करना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है। संथाल परगना में भी आम नागरिकों, आदिवासी, दलित और आम लोगों की कुछ समस्या है जिसके निराकरण के लिए देवघर में यह कार्यक्रम रखा गया है।
वहीं पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि हमारी पार्टी वैसे तो लगभग झारखण्ड के दस सीटों पर एक अहम वजूद रखती है पर फिलहाल हमलोग आगामी चुनाव में दो सीट चतरा और धनबाद पर लड़ने की तैयारी कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष नेहा सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बेलाल खा, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, संतोष कुमार, आशुतोष कुमार मिश्रा, लालमणि झा, मुकेश झा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए देवघर से सुनील कुमार की रिपोर्ट…
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत