Chaibasa News: खदान में पुराने वाहनों से बढ़ा खतरा, सेल कर्मी गंभीर रूप से घायल

मजदूर ने प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप  

Chaibasa News: खदान में पुराने वाहनों से बढ़ा खतरा, सेल कर्मी गंभीर रूप से घायल

गुवा खदान में पुराना पानी टैंकर पलटने से सेल कर्मी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल, मजदूर संघ ने सुरक्षा लापरवाही पर जताया आक्रोश।


पश्चिमी सिंहभूम: जिला स्थित सेल की गुवा लौह अयस्क खदान में गुरुवार दोपहर पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन लीटर क्षमता वाला पानी टैंकर अचानक पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक और सेल कर्मी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे खदान क्षेत्र के एक टर्निंग पॉइंट के पास हुई, जब पानी टैंकर चढ़ाई चढ़ते समय असंतुलित होकर पलट गया। भारी वजन के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑपरेटर अंदर फंस गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मशीनरी की मदद से घायल राजकुमार सिंह को बाहर निकाला और तुरंत गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजन और सहकर्मी अस्पताल पहुंच गए।

इस घटना के बाद पूरे सेल क्षेत्र में कर्मचारियों में दहशत और आक्रोश दोनों देखा गया। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्घटना सेल की “सुरक्षा के प्रति उदासीनता” का नतीजा है। उन्होंने कहा, “खदान में वर्षों से पुरानी और जर्जर गाड़ियां चलाई जा रही हैं, जो मजदूरों की जान के लिए खतरा बन चुकी हैं। प्रबंधन को पहले सुरक्षा, फिर उत्पादन की नीति अपनानी चाहिए। हर दिन मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं, यह अस्वीकार्य है।”

यूनियन ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ घायल कर्मी को उचित मुआवजा देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस और सेल सुरक्षा विभाग ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सड़क की मरम्मति के लिए ग्रामीणों ने की भगवान की पूजा-अर्चना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"